रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने गुलाब पंखुड़ियों से निर्मित माला पहना कर डीए एचआरए वृद्धि पर समस्त शालेय शिक्षकों व प्रधान पाठकों की तरफ से आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मचारी बहुत खुश हैं। अब छत्तीसगढ़ में केंद्र के समान डीए और 9 प्रतिशत व 6 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ के अध्यक्ष श्री मनोज साहू, श्री सुरेश वर्मा, श्री दिनेश वर्मा, श्री ओमकार वर्मा, श्री शिव वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल