छोटी बड़ी मालवाहको से कुछ रकम लेकर पार किया जा रहा बॉर्डर!
अवैध मादक पदार्थ और पशु तस्करी इसी रास्ते से, तस्करों की हो रही बल्ले बल्ले!
प्रदेश का सबसे बड़ा चेक पॉइंट खम्हारपाली बैरियर है!
रायपुर – महासमुंद – सरायपाली//दि बीबीसी लाइव /इरफान शेख :
रोजाना हजारों मालवाहक व पब्लिक वाहन NHAI – 53 के रास्ते छत्तीसगढ़ के बॉर्डर को पार कर उड़ीसा राज्य में प्रवेश करती है। प्रदेश सरकार को मोटी रकम राजस्व की यही बैरियर कमा कर देती है।
हमेशा खम्हारपाली चेक पॉइंट पर ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहती है,
जिससे 2 पहिया 4पहिया पब्लिक वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
NHAI को बैरीकेट लगा कर रोकना —
जानकार बताते हैं कि नेशनल हाइवे को किसी भी स्तिथि में बैरिकेट लगा कर रोका नहीं जा सकता, मगर चेक पॉइंट पर इस तरह बैरिकेट लगाया गया है की 4पहिया वाहन 10km की स्पीड में भी इससे टकरा जा रहे हैं।
खम्हारपाली चेक पोस्ट में आज स्टिंग/ पड़ताल —
दिनांक 13जुलाई को संपादक इरफान शेख जी के द्वारा अवैध वसूली की जानकारी पर स्टिंग कर मामले की पड़ताल की गई।
जिसमे पता चला कि NH 53 स्थित चेक गेट के बाहर से ही छोटे बड़े मालगाड़ी जिसे पर्ची /रशिद काटे बगैर 100, 200 ,500 रू लेकर छोड़ा जाता है।
पूछने पर वहां तैनाक कर्मचारियों का कहना है की “बड़े साहब का आदेश है।”
वाहन 100-500 रूपये देकर निकल जाते हैं–
एक छोटा हांथी का ड्राईवर का कहना है कि वह रोजाना सोहेला बारगढ़ आता जाता है। कभी भी पर्ची नहीं कटवाता, बाहर से ही आता जाता हू और 100रू मात्र देता हु।
प्रभारी खम्हारपाली – शरत जांगड़े :
सभी प्रकार के वाहनों की जांच का अधिकार हमे है।
आरटीओ फिटनेस इंश्योरेंस लाइसेंस पॉल्यूशन सभी की जांच हम कर सकते हैं।
जिला परिवहन अधिकारी- राज कुमार ध्रु :
दो-तीन महीने से मैं नहीं जा रहा हूं!
नया नियम कानून आदेश की अभी मुझे जानकारी नहीं।
सीसीटीवी कैमरा लगा है या नहीं इसकी भी जानकारी नहीं मुझे।
किसी भी गाड़ी को चेक कर सकते हैं रोड में जो भी गाड़ी चल रही है
लेकिन हम प्राइवेट गाड़ी को चेक नहीं कर रहे हैं!
सवाल – छोटी मालवाहक क्या बगैर एंट्री जा सकती है?
जवाब – बेरियर से छोटी गाड़ी का क्या लेना देना है मेरे को पता नहीं मैं महासमुंद में रहता हूं इसलिए मेरी जानकारी में नहीं है बैरियर में क्या होता है!
संजय शर्मा बीजेपी नेता ने कहा –
हाईवे को बैरीकेट लगाकर रोक नहीं सकते।
चेक गेट अवैध वसूली का हड्डा है ही
और परिवहन विभाग अपने आदमी को वसूली के लिए भेजा है। खम्हारपाली चेक गेट में अवैध वसूली तो हो ही रही है।
ज्ञात हो की प्रदेश भर में 16 परिवहन जांच चौकियों थी, जिसे 4 जुलाई 2017 की आधी रात से बंद कर दिया गया था।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद 4 जुलाई 2020 की आधी रात से दोबारा शुरू कर दिया गया था।
इन सभी जांच चौकियों से छत्तीसगढ़ सरकार को लगभग सौ करोड़ रुपए का राजस्व मिलता था।
ये सभी चौकियां एक देश, एक टैक्स और एक बाजार को ध्यान में रखकर बंद किया गया था।
जानकारी के मुताबिक इन सभी 16 सीमा जांच चौकियों से परिवहन विभाग को 2016-17 में पांच लाख 70 हजार वाहनों से 87 करोड़ का राजस्व समन शुल्क के रूप में मिला था।
इन 16 चेक पोस्ट से राज्य सरकार को सालाना 100 करोड़ का राजस्व मिलता था।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल