June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अवैध रूप से हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार!

आरोपी से जप्त 07 लीटर महुआ शराब एवं एक बजाज एलसीडी मोटर साइकिल जप्त!

महासमुंद – पिथौरा//दी बीबीसी लाइव :

मुखबिर की सूचना पर LCD बजाज मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी CG 06 K 0280 में एक व्यक्ति डुमरपाली कि ओर से महुआ शराब परिवहन कर रहा है पर, हमराह थाना स्टॉफ द्वारा संदेही गंगाधर कुमार, पिता बिरंची कुमार, उम्र 36 वर्ष , साकिन परसवानी, थाना सांकरा को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में 07 लीटर हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 152/23 -धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में ASI नागरची आरक्षक उमेश साहू , मिहिर बिसी , विशंभर लहरें , ठाकुरराम पटेल, रमाकांत त्रिपाठी, त्रिनाथ ग्वाल एवं थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।