चंद्रपुर, महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के घोडाज़ारी झील में सेल्फी लेने के दौरान चार युवक डूब गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे नागभीड तहसील के घोडाज़ारी झील में घटित हुई। पुलिस के मुताबिक वरोरा तहसील के शेगांव के आठ युवक पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान सेल्फी लेते समय एक युवक झील में गिर गया और उसे बचाने के लिए पानी में उतरे तीन अन्य भी डूब गए।
इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा राहत दल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों की पहचान मनीष श्रीरामे (26), धीरज जेडे (27), संकेत मोदक (25) और चेतन मंडाडे (17) के रूप में हुयी है।

More Stories
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का WhatsApp हुआ हैक, इमरजेंसी का झांसा देकर 13 लाख की ठगी, रायपुर पुलिस अलर्ट
कोरिया में भाजपा नेता की हत्या के बाद बड़ा फैसला, प्रशासन ने लगाया धारा 163, इलाके में हाई अलर्ट
बीजापुर में पशु तस्करी का बड़ा खुलासा! 171 मवेशियों के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार, तेलंगाना ले जाने की थी तैयारी