June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पूर्व विधायक हरिहर नारायण प्रभाकर का निधन

राजधनवार के पूर्व विधायक हरिहर नारायण प्रभाकर का शनिवार की सुबह रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया. श्री प्रभाकर राजधनवार विधानसभा क्षेत्र से 1977, 1985 और 1990 में विधायक चुने गए थे. उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें.