नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को कमान सौंपी है।
पार्टी की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री तोमर को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव इस वर्ष नवंबर में होने हैं।

More Stories
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पीएम मोदी समेत देश के शीर्ष नेताओं ने दी बधाई
राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासी संग्राम: भाजपा विधायक ने कहा ‘जोकर’, कांग्रेस ने बताया ‘मेंटली डिस्टर्ब’
साय सरकार का बड़ा मिशन: ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ से बदलेंगे 23 जिलों के गांव, हर घर तक पहुंचेगी 31 योजनाओं का लाभ