भोपाल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में लगातार घोटाले जारी रहने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कब होगी।
श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रदेश में व्यापमं की तरह घोटाले जारी हैं। हर योजना में भ्रष्टाचार, हर काम में फ़र्ज़ीवाड़ा है। हाईकोर्ट ने अब नर्सिंग कालेजों की गड़बड़ियों की जाँच सीबीआई को सौंपी। नर्सिंग कालेजों की संबद्धता व मान्यता के नाम पर जमकर फ़र्ज़ीवाडा किया गया है।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि दोषियों पर कार्रवाई कब होगी।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश