June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

आलिया भट्ट ने बिना हिचके पैपराजी की उठाई चप्पल, फैंस ने डाउन टु अर्थ नेचर की तारीफ की

बीती रात आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ डिनर पर निकली थीं। जहां उन्हें एक फोटोग्राफर की चप्पल अपने हाथ से उठाते हुए देखा गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखने के बाद प्रशंसक उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

रेस्टोरेंट के बाहर दिखीं आलिया
वीडियो में आलिया मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बहार दिखाई दे रही हैं। वह अपनी मां के साथ बाहर निकल रही थीं। तभी फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें खींचने के लिए दौड़े तो उनमें से एक की चप्पल छूट गई।

जब आलिया को चप्पल दिखाई दी तो उन्होंने पूछा की ये किसकी है? वहां पर मौजूद एक फोटोग्राफर्स ने जवाब दिया की ये उनमें से एक की है। ये सुनते ही आलिया ने चप्पल अपने हाथ से उठाई और फोटोग्राफर को दे दी।

फैंस ने की जेस्चर की तारीफ
इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में फैंस आलिया के इस जेस्चर की खूब सराहना कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये हैं असली क्वीन’। दूसर यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें डाउन टु अर्थ बताया है। वहीं तीसरे ने लिखा, ‘वह बहुत प्यारी और विनम्र हैं अगर कोई और एक्ट्रेस होती तो नाक सिकोडती, इसलिए आलिया मेरी पसंदीदा हैं’।