जम्मू. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार तड़के एक बस में आठ घंटे से भी कम समय में एक और विस्फोट हो गया।
पुलिस ने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में में रहस्यमय धमाका हुआ। बुधवार देर रात डोमेल में बस स्टैंड के पास खड़ी बस में रहस्यमयी विस्फोट होने से दो लोग घायल हो गए थे।
जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने आज सुबह कहा, “इसी तरह का विस्फोट आज सुबह 6:00 बजे पुराने बस स्टैंड उधमपुर में खड़ी एक अन्य बस में हुआ, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”
उन्होंने बताया कि उधमपुर के डोमेल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास बीती रात करीब साढ़े दस बजे खड़ी बस में विस्फोट हो गया, जिसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हो गये।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला