देहरादून, उत्तराखंड स्थित भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने से हड़बड़ाई महिला श्रद्वालु गहरी खाई में जा गिरी। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार देर शाम गुजरात के सूरत शहर निवासी 20 वर्षीय शाली अक्षिता एवं 24 वर्षीय शिवास अन्य लोगों के साथ केदारनाथ के लिए गौरीकुंड से रवाना हुए थे। जैसे ही वह छौड़ी के समीप पहुंचे। तभी छौड़ी गदेरा के समीप ऊपरी पहाड़ी से एक के बाद एक कई पत्थर भरभराकर गिरने लगे, जिसकी चपेट में आने से शाली अक्षिता रास्ते से 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक उसका रेस्क्यू होता, वह दम तोड़ चुकी थी। जबकि शिवास को भी काफी चोटें आई हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का कमाल: जशपुर के दूरदराज गांवों तक पहुंची बस सेवा, हजारों लोगों की जिंदगी हुई आसान
NEET UG 2026 Re-Exam: रायपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, परीक्षा केंद्रों पर खुद पहुंचकर जांचीं तैयारियां
यूथ कांग्रेस चुनाव में बढ़ी सरगर्मी! मोहम्मद अकरम और देवदार शेख रफीक की दावेदारी हुई मजबूत