मस्तूरी//दि बीबीसी लाइव/अंकित साहू :
मस्तूरी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम कुटेला में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल कुटेला धाम में सहोदरा माता जी के धाम में कांग्रेस के प्रबल दावेदार मीना आदिल ने माथा टेक कर आशीर्वाद लेकर सर्व समाज की खुशहाली की कामना करते हुए कुटेला धाम के पुजारी दिवान जी से क्षेत्र के लोगों एवं जन समस्या को लेकर चर्चा की। उनकी समस्याओं को जानने एवं निराकरण के लिए साथ ही साथ सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पहल की।
क्षेत्र में सर्व समाज के लोगों को एकजुट करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के भूपेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने एवं सर्व समाज को मजबूती के साथ कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ राज्य में पुनः स्थापित करने के लिए चर्चा किए एवं एकजुट होकर छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस का परचम लहराने विषय में चर्चा हुई। साथ ही साथ क्षेत्र में रोड नाली एवं लोगों की समस्याओं को जानने के लिए एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करने में लगी हुई है।
जानकारी में आया की क्षेत्र में जमीन की समस्याओं को लेकर राजस्व से संबंधित कुछ समस्याएं है जिसे लेकर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा एसडीएम और कलेक्टर तक समस्याओं के निराकरण को लेकर पहल करेंगे। जन जन लोगों तक गांव गली गली में जनसंपर्क करने को निकली एवं आगामी समय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने घोषणा में कुटेला को पर्यटन स्थल बनाने के लिए घोषणा किए हैं। अतः इस प्रकार मीना आदिल लोगों तक मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा चर्च कुटेला धाम ऐसे सभी धार्मिक स्थलों में भी पहुंचकर जन संपर्क करते हुए सरकार की योजनाओं को लोगों तक लोगो तक पहुंचाया जा रहा है।

More Stories
अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन! मिक्सिंग प्लांट में छापा, संचालक को थमाया नोटिस
हाथ धोते वक्त गिरी पानी की बूंदें, फिर सर्राफा बाजार में मचा बवाल! कुर्सियां-टेबल चलीं, VIDEO हुआ वायरल
MBA की डिग्री, सट्टे का जुनून और 10 लाख की लूट! रायपुर में ऐसे बना पढ़ा-लिखा युवक अपराध का मास्टरमाइंड