August 1, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सुबह या दोपहर जानिए किस समय छाछ पीना है फायदेमंद

छाछ दही से तैयार की जाती है ऐसे में इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, बी, सी और ई पाए जाते हैं। छाछ में विटामिन सी होता है, ऐसे में ये शरीर को हाइड्रेट करने में मददगार होता है। गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी फ्रेश छाछ पीने का एक अलग ही मजा है। कुछ लोग इसे काली मिर्च, जीरा, अदरक और हरी मिर्च मिलाकर पीन पसंद करते हैं। छाछ एक सुपर हेल्दी ड्रिंक है, जो गर्मी से बचाने में मदद कर सकता है। यहां जानिए छाछ पीने का सही समय और एक दिन में कितनी छाछ पीना सही ?

सुबह या दोपहर, किस समय पीएं छाछ? 

दिनभर में आप किसी भी समय पर छाछ पी सकते हैं। हालांकि, छाछ पीने का सबसे अच्छा समय खाना खाने के बाद का है। हालांकि, शाम के समय या फिर रात में छाछ पीने से बचना चाहिए। अगर आप राच में इसे पीते हैं तो पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

कितनी छाछ पीना सही? 

किसी भी चीज को सही मात्रा में खाने पर ही सेहत को फायदा मिलता है। अगर सीमित मात्रा में ना खाया जाए तो नुकसान हो सकता है। अगर आप रोजाना एक या दो गिलास से ज्यादा छाछ पीते हैं तो ये नुकसानदायक साबित हो सकती है। बहुत ज्यादा छाछ पीने से गैस, पेट खराब या ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है।

क्या खाली पेट छाछ पीना सही? 

आप खाली पेट एक गिलास छाछ पी सकते हैं। ये इलेक्ट्रोलाइट का काम करता है। इससे शरीर में एनर्जी बूस्ट होती है। इसके अलावा कब्ज की समस्या में भी ये फायदेमंद होती है। पेट में जलन जैसी समस्या होने पर भी इसे पी सकते हैं।