दुर्ग। दुर्ग में संगीत महाविद्यालय की शुरुआत इसी साल हो जाएगी। यह महाविद्यालय हेमचंद यादव विवि की संबद्धता से नहीं बल्कि खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय चलाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विभाग के क्षेत्रीय अपर संचालक को महाविद्यालय के लिए जल्द से जल्द भवन तलाशने की जिम्मेदारी दी गई है। संभवत: यह कॉलेज अपने शुरुआत साल में किसी शासकीय स्कूल में भी संचालित किया जा सकता है, क्योंकि अपर संचालक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शासकीय स्कूल के भवन की मांग की गई है।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश