प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में तिरंगा यात्रा में शामिल हुये
रायपुर/वरुण गौरी :
आजादी के 75वी वर्षगांठ पर कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा दूसरे दिन भी प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों अनवरत रूप से जारी रही।
यह पदयात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में 75 किमी की परिक्रमा तय करेगी।
सभी मंत्री विधायक और वरिष्ठ नेतागण अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा की अगुवाई कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पदयात्रा के दूसरे दिन पूर्व कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र के बनिया गांव में कांग्रेसजनों और पदयात्रियों के साथ श्रमदान किया। उसके बाद भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर पदयात्रा आगे रवाना हुई। पदयात्रा के दहीकोंगा पहुंचने पर बडी संख्या में ग्रामीणों और स्काउट गाइड के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा झंडे को सलामी दी।
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक किस्मतलाल नंद ने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ शहर का भ्रमण किया, इस यात्रा में भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता साथियों एवं पदाधिकारियों ने यात्रा प्रारंभ किया।
अहिवारा विधानसभा में मंत्री गुरू रूद्रकुमार के नेतृत्व में बस स्टैंड में सभा सम्पन्न होने के बाद यात्रा वार्ड 7, 8, 9, में यात्रा कर अय्यपा मंदिर के प्रांगण में सभा सम्पन्न के पश्चात पदयात्रा हुयी।
विधानसभा क्षेत्र आरंग में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में आजादी के गौरव यात्रा के दूसरे दिन लाखौली, गुजरा, कोसमखूंटा, पलौद, रीको होते हुये ग्राम राखी पहुंची।
डोंडी लोहारा विधानसभा में आजादी की गौरव यात्रा आयोजित की गई उस पदयात्रा में मंत्री अनिला भेड़िया पद यात्रा में भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता साथियों एवं पदाधिकारियों के साथ आज खेरथा से यात्रा प्रारंभ कर संबलपुर में यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान आज़ादी की लड़ाई में हमारे मार्गदर्शक व वरिष्ठ नेताओं के त्याग, बलिदान व समर्पण को याद किया।
धमतरी विधानसभा, दंतेवाडा विधानसभा, वैशाली नगर विधानसभा सहित 90 विधानसभा क्षेत्र में विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा किया।

More Stories
सूदखोरी के पैसे मांगे तो कारोबारी की जान गई, फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
9 साल की मासूम से दुष्कर्म: आरोपी के घर पर बुलडोजर की तैयारी, निगम ने चस्पा किया नोटिस
आर्मी डे पर कृषि महाविद्यालय में उत्साह: 13 कैडेटों का एनसीसी में नामांकन