नई दिल्ली. रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। रुपया शुक्रवार को 41 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 81.20 के ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया है। यूएस ट्रेजरी यील्ड्स के कई साल के हाई पर पहुंचने और इंपोर्टर्स की तरफ से डॉलर की ऊंची डिमांड के कारण रुपये में यह गिरावट आई है। रुपये में गुरुवार को फरवरी के बाद से सबसे बड़ी सिंगल सेशन पर्सेंटेज गिरावट आई थी। डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपये में 99 पैसे की गिरावट आई थी।
यूएस डॉलर इंडेक्स 111 की रेंज के ऊपर बना हुआ है। वहीं, यूएस बॉन्ड यील्ड्स में 4.1 पर्सेंट का उछाल आया है। ट्रेडर्स का कहना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से आक्रामक तरीके से दखल न दिए जाने और यूएस फेडरल रिजर्व के रेट आउटलुक के कारण रुपये में गिरावट देखने को मिली है। 10 साल की अवधि वाले यूएस ट्रेजरी यील्ड में 3.70 पर्सेंट और दो साल वाले ट्रेजरी यील्ड में 4.16 पर्सेंट का उछाल आया है।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह