दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली मेट्रो में सीट पर बैठा एक युवक हस्तमैथुन कर रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने इसका संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने युवक के हस्तमैथुन करते हुए वायरल वीडियो को लेकर पुलिस के डीसीपी और दिल्ली मेट्रो को नोटिस जारी किया है.
वीडियो में दिख रहा है कि यात्रियों से भरे कोच में एक युवक अश्लील हरकतें कर रहा है। पास में एक लड़की भी बैठी है, जो उसकी अश्लील हरकते देख कर सीट छोड़कर चली जाती है। मामले के तूल पकड़ने पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से कहा गया है कि यात्री की पहचान की जा रही है। कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि वह मेट्रो में उड़न दस्ते की तैनाती बढ़ाएगा.

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश