नकली सोना ठगी मामले में 5आरोपी पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं!
बसना//दि बीबीसी लाइव/भूपेंद्र वैष्णव :
प्रार्थी रामकुमार साहू पिता पिताम्बर साहू निवासी ग्राम टाटा बिलासपुर थाना सरसिंवा के पहचान के व्यक्ति नंदू ऊर्फ नंदकिशोर सारथी पिता रतिराम सारथी ग्राम पहंदा थाना केडार जिला रायगढ द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर ईंटा भठ्ठा मे कोयले के साथ मिले लगभग 01 किलो सोना को सस्ते दाम मे बेचने का लालच देकर 13 लाख रूपये की ठगी करने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपीगण 01. नंदू उर्फ नंदकिशोर सारथी 02.धर्मेन्द्र प्रधान 03. गोपाल सोना 04. राकेश सोना 05. चंद्रसाय सहिस 6. मनीराम सारथी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण में घटना दिनांक से फरार आरोपी केशव पटेल का पता तलाश कर पकडा गया, जिसके कब्जे से तीन नग पीले रंग का धातु का तुकडा (नकली सोना) एवं 17,000 रूपये नगदी रकम, ड्रील मशीन एवं सोने की पत्ती बरामद कर दिनांक 26.04.2023 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सउनि दरबारी राम तारम एवं स्टाफ द्वारा की गई है।

More Stories
Allu Arjun के एक बयान पर मचा बवाल, ‘लड़की के घर के बाहर इंतजार करो’ वाली बात पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
भुट्टे के रेशे फेंकने की गलती न करें! कॉर्न सिल्क की चाय पीने से मिल सकते हैं ये 7 बड़े फायदे
Share Market Today: बजाज के दम पर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 78 हजार के पार बंद; निफ्टी में भी शानदार तेजी