June 11, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

1 साल में 150 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, एक किलो दाल 103 से 128 रुपए पर पहुंची

नई दिल्ली. आज मार्च महीने के रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। बीते एक साल यानी 10 अप्रैल 2022 से 10 अप्रैल 2023 के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 150 रुपए का इजाफा हुआ है। इसकी कीमत 1100 रुपए के पार निकल गई है।

इसके अलावा दिल्ली में तुअर दाल 103 रुपए से बढ़कर 128 रुपए किलो पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई में भाव 110 रुपए से 139 रुपए पर पहुंच गए हैं। इसी तरह हर घर में रोजाना उपयोग होने वाले सामान जैसे दूध, दाल और चावल जैसी चीजों के दाम भी बढ़े हैं। हालांकि पेट्रोल-डीजल और सोयाबीन के तेल की बात करें तो बीते एक साल इसकी कीमतें कम हुई हैं।