बठिंडा. पंजाब में बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के फायरिंग की घटना हुई, जिसमें सेना के चार जवान शहीद हो गए।
सेना के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मिलिट्री स्टेशन के अंदर सुबह लगभग चार बज कर 35 मिनट पर फायरिंग की घटना हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। उन्होने बताया कि सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सारे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। किसी भी व्यक्ति को क्षेत्र के अंदर या बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।
सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

More Stories
गौ तस्करी के शक में हत्या: 14 दोषियों को उम्रकैद, मॉब लिंचिंग केस में अदालत का ऐतिहासिक फैसला
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी हलचल! 20 जून को आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मंत्रियों की बढ़ी धड़कनें
बाइक से हो रही थी शराब तस्करी! आबकारी विभाग की दबिश में 40 हजार की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार