धरमजयगढ़ न्यूज//द बीबीसी लाइव/असलम खान :
20 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान गणित एवम पर्यावरण प्रदर्शनी सत्र 2022-23 का आयोजन के तहत विकास खंड स्तरीय ऑन लाइन क्विज़,विज्ञान नाटिका, प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 20 सितंबर को धरमजयगढ़ में किया गया।जिसमे जिला शिक्षा अधिकारी आर पी आदित्य एवम विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस आर सिदार के कुशल मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी रवि शंकर सारथी द्वारा सभी शासकीय, अशासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों की आवश्यक बैठक आहूत कर,प्रत्येक शाला में प्रभारी शिक्षक तैयार कर राज्य कार्यालय के निर्देशों की जानकारी दी गई।ताकि ऑन लाइन प्रतियोगिता में छात्र छात्राएं अधिक से अधिक सम्मिलित हो सकें।
सभी स्कूलों के प्रतिभागी छात्रों का पंजीयन प्रारूप उपलब्ध कराया गया।बता दें वर्ष 2022-23 राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय प्रद्योगिकी, खिलौने,सूचना एवम प्रसार प्रद्योगिकी में उन्नति,प्रयावरण अनुकूल सामग्री,स्वास्थ्य स्वक्षता,परिवहन नवाचार ,प्रयवरण संबंधी चिंताएं,वर्तमान नवाचार के साथ औद्योगिक विकास,हमारे लिए गणित आदि विषय पर सभी प्रतियोगिताओं के लिए पृथक,पृथक गूगल फॉर्म विकास खंड द्वारा तैयार कर स्कूलों को शेयर किया गया।
सभी स्कूलों के प्रतिभागी छात्र छात्राएं अपने शिक्षक के मार्गदर्शन से गूगल फॉर्म में मॉडल के फोटो वीडियो का यू ट्यूब लिंक को गूगल फॉर्म में भरा गया।प्रश्न मंच के लिए लिंक के ही मध्यम से ऑन लाइन उत्तर सबमिट किया गया।
क्विज़ प्रतियोगिता में कुमारी सोनिया डनसेना, युगलेश्वरी प्रसाद,कक्षा 9 वीं,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाई पाली सी प्रथम एवम कुमारी तुलसी,कुमारी लीलावती क्रमशः कक्षा 10 वीं व 12 वीं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विकास खंड स्तरीय आयोजन में विशेष योगदान देने वालों में विकास खंड स्त्रोत समन्वयक एन पी बीसी,लेखापाल रंजू यादव,एवम शशिकांत बाथम,देवेंद्र पटेल,व्याख्याता खड़गांव सुबोध आदित्य,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की व्याख्याता प्रियंका,व्याख्याता प्रदीप प्रधान,व्याख्याता राकेश दास महंत,व्याख्याता तनुजा नायक,व्याख्याता खम्हार बसंती चौहान आदि की भूमिका काफी सराहनीय रही।।

More Stories
शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस ने साधा निशाना, ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र
तरबूज के साथ इन चीजों का सेवन है खतरनाक, जानिए क्या कहती है आयुर्वेद
राजा शिवाजी में सलमान खान के रोल ने उड़ाया गर्दा, मराठी डायलॉग ने किया थिएटर में धमाल!