July 27, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कोविड संक्रमित मामले 25 हजार से पार

नयी दिल्ली . देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के लगभग पांच हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 25 हजार से अधिक हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 5335 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 25587 हो गयी है और संक्रमण दर 3.32 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2826 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। इसी अवधि में 160742 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान 1993 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके