सटोरियों से नगदी 30,780/- रूपये एवं 02 नग मोबाईल फोन सहित सट्टा-पट्टी किया गया जप्त
रायपुर//दि बीबीसी लाइव/इरफ़ान शेख़ :
जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
जिसके तारतम्य में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सट्टा संचालन करने वाले कुल 12 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 30,780/- रूपये, 02 नग मोबाईल फोन तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया गया। सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
दिनांक 19.09.22 एवं 20.09.22 को 02 दिवस में कुल 63 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,83,930/- रूपये, 07 नग लैपटाॅप, 39 नग मोबाईल फोन, चेक बुक, पासबुक, एटीएम लेजर कैश तथा करोड़ों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार सटोरियों के नाम —
- मनीष निषाद पिता शिवकुमार निषाद उम्र 33 साल निवासी बड़ा अशोकनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
- बैतल साहू पिता गोपाल साहू उम्र 36 साल निवासी बड़ा अशोकनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
- सूरज राजपूत पिता वासु राजपूत उम्र 27 साल निवासी कबीर नगर शिव मन्दिर के पास गुढ़ियारी रायपुर।
- लच्छू उर्फ लक्ष्मी नारायण यादव पिता ननकु राम यादव उम्र 48 साल निवासी श्रीनगर शिव मन्दिर के पास गुढ़ियारी रायपुर।
- बुधु राम यादव पिता रामकिशन यादव उम्र 60 साल निवासी कलिंग नगर गुढ़ियारी रायपुर।
- रुपेश राव पिता रामचंद्र राव उम्र 27 साल निवासी गोकुल नगर गली नंबर 05 गुढ़ियारी रायपुर।
- टीपू सुल्तान पिता अब्दुल खान उम्र 27 साल निवासी गोकुल नगर गुढ़ियारी रायपुर।
- गुलाब नायक पिता सहदेव नायक उम्र 30 साल निवासी विद्यानगर बैरन बाजार कोतवाली रायपुर।
- मोहसिन मेमन पिता सलीम मेमन उम्र 21 साल निवासी त्रिमूर्ति नगर देवेन्द्र नगर रायपुर।
- मोह. नदीम पिता मोह. हनीफ उम्र 21 साल निवासी त्रिमूर्ति नगर देवेन्द्र नगर रायपुर।
- आकाश बैरागी पिता छगन बैरागी उम्र 25 साल निवासी पंडरी रायपुर।
- विनोद रजाक पिता महेश रजाक उम्र 32 साल निवासी पंडरी रायपुर।

More Stories
सुदूर पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में अब ‘राष्ट्रवादी राजनीति’ मुख्यधारा का हिस्सा बनी : लता उसेण्डी
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा एवं एनडीए की ऐतिहासिक जीत ‘नए भारत’ के संकल्प की विजय : किरण देव
विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय