July 27, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक दिवसीय एच.आई.वी./ एड्स पर सेंसटाइजेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मस्तूरी//दि बीबीसी लाइव :

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तुरी के मीटिंग हाल मे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों एवं मितानिन प्रशिक्षक का एक दिवसीय एच.आई.वी./ एड्स पर सेंसटाइजेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर महेन्द्र मधुकर के द्वारा एच.आई.वी.से बचाव के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। असुरक्षित यौन संपर्क से बचना पंजीकृत व्लड बैंक से ही खून प्राप्त करना संक्रमित सुईयो सीरिजो या नुकिले औजारों का आपस मे साझा प्रयोग न करें, ए.आर.टी. सेंटर में मरीजों के कोड निःशुल्क दवाई की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण मे आई. सी.टी.पी.परामर्श दाता स्वप्रिल राय के द्वारा अस्पतालों में एच.आई. वी.पाजेटिव मरीजों के साथ समानता का व्यवहार करने व भेदभाव नहीं करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
प्रशिक्षण मे संतोष महिलागें बी.ई.टी.ओ. संजय सिंह मधुकर बी.पी.एम. राधेश्याम सुर्यवंशी बी.डी.एम. डॉक्टर आशुतोष शर्मा विक्रांत भगवती एन.सी.डी.विभाग श्री कोसते बाबू भारद्वाज बाबू मैत्री बाबू विकास शुक्ला श्री मरावी जी फार्मासिस्ट श्रीमती अभिलाषा सिस्टर अर्चना मसीह कमला भारद्वाज स्टाफ नर्स सुरेश मिरी मधु साहू लेब तकनीसियन उमेश पाण्डेय जी जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम सुनीता मधुकर हीरालाल यादव बी.सी.मितानिन कार्यक्रम मस्तुरी सभी मितानिन प्रशिक्षक उपस्थित थे।