सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में आज एक ही दिन में 1451 रुपये का उछाल आया है, वहीं चांदी एक आज 1477 रुपये महंगी हुई है। एमसीएक्स पर पहली बार सोना 60000 रुपये के पार पहुंच गया है। दोपहर 1:11 बजे 1.67 फीसद उछल कर 60375 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। एमसीएक्स के बाद आज सर्राफा बाजारों में सोना अपने 2 फरवरी के ऑल टाइम हाई 58882 रुपये प्रति 10 ग्राम को पीछे छोड़ते हुए 59671 के नए रिकॉर्ड के साथ खुला। वहीं चांदी 1477 रुपये महंगी होकर 68250 रुपये पर पहुंच गई है। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। इस पर जीएसटी नहीं लगा है। जीएसटी के बाद 24 कैरेट सोने का भाव 61461 रुपये पर पहुंच जा रहा है।
धातु लेटेस्ट रेट 3 फीसद जीएसटी बाजार भाव
Gold 999 (24 कैरेट) 59671 1790.13 61,461.13
Gold 995 (23 कैरेट) 59432 1782.96 61,214.96
Gold 916 (22 कैरेट) 54659 1639.77 56,298.77
Gold 750 (18 कैरेट) 44753 1342.59 46,095.59
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34908 1047.24 35,955.24
Silver 999 68250 2047.5 70,297.50
एमसीएक्स पर बना नया रिकॉर्ड
अमेरिका में बैंकों के डूबने की वजह से सोने के भाव आसमान छू रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना आज एक और नया इतिहास रच रहा है। शुक्रवार के अपने 59,461 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई को आज तोड़कर गोल्ड (1:11 बजे तक) 60375 रुपये पर पहुंच गया। बता दें शुक्रवार को यह 59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
बता दें शुक्रवार को यह 59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि, सर्राफा बाजारों में इस दिन सोना 58220 रुपये प्रति 10 ग्राम के औसत रेट पर बंद हुआ था। यह अपने ऑल टाइम हाई 58882 रुपये से अभी काफी ऊपर है, जो 2 फरवरी 2023 को बना था।
13 मार्च को एमसीएक्स पर गोल्ड 57642 रुपये पर बंद हुआ थाी। जबकि, सर्राफा बाजारों में इसी दिन सोना 56968 रुपये पर बंद हुआ। एक हफ्ते में एमसीएक्स पर जहां सोने के भाव में 2733 रुपये का उछाल आया है तो सर्राफा बाजार में 2703 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से सोना महंगा हुआ है।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला