!
रायपुर/वरुण गौरी :
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां शास्त्री मार्केट में 17 करोड से अधिक की लागत से बनाए जा रहे व्यवसायिक कांप्लेक्स का अवलोकन किया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता से होना चाहिए साथ ही समय सीमा का भी ध्यान रखा जाए।
स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि व्यवसायिक कांप्लेक्स कुल 4 मंजिल का होगा । प्रत्येक मंजिल में 21 दुकानें होंगी तथा बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
संपूर्ण निर्माण कार्य जून 2023 तक पूरी होने की संभावना है।
इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी रायपुर के एमडी श्री मयंक चतुर्वेदी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच