भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर युवाओं एक समूह ने अर्धनग्न हालत में हाथों में तख्ती-बैनर लेकर रैली निकाली और प्रदेश सरकार से मांग की है कि वर्ष 2018 में जिन शिक्षकों की भर्ती के लिए एग्जाम हुए थे, उसमें पास हुए शिक्षकों को जल्द ही नियुक्ति दी जाए। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने शिक्षक वर्ग 3 के लिए 51 हजार पदों पर भर्ती किए जाने की भी मांग की।
प्रदर्शन कर रहे अर्धनग्न युवा स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बंगले का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन उन्हें पुलिस ने श्यामला हिल्स के पास माता मंदिर चौराहे पर ही गिरफ्तार कर लिया और पुलिस वाहन में बैठाकर रातीबड़ थाने लेकर चले गए। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने पुलिस बस में बैठकर ही पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
प्रदर्शनकारी युवाओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाए कि वे झूठी घोषणाएं करते हैं। एक लाख पदों पर भर्ती के दावे गलत हैं और 2018 में जिन युवाओं ने शिक्षक भर्ती की परीक्षाएं पास की थीं, उनको अभी तक नियुक्तियां नहीं मिली हैं और जबकि स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए हैं।

More Stories
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाएगी करौंदे की चटपटी चटनी! स्वाद भी लाजवाब, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे
मम्मी बनीं करिश्मा तन्ना! गुरु पूर्णिमा पर घर आया नन्हा राजकुमार, वरुण बंगेरा संग शेयर की खुशखबरी