इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला ने आर्मी के जवान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आर्मी जवान ने शादी का झांसा देकर महिला से कई बार रेप किया और फिर शादी करने से इनकर दिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मामला इंदौर के ग्रामीण थाना क्षेत्र मानपुर का है। जहां आर्मी में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ जवान ने पीड़िता से शादी का झांसा देकर कई बार उसका शोषण किया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मानपुर पुलिस की शरण ली है। शिकायत के बाद मानपुर पुलिस ने आर्मी जवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से फरार है, पुलिस तलाश कर रही है।

More Stories
6 महीने में 72% रिटर्न देने वाला फार्मा स्टॉक! शानदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा लॉरस लैब्स, आगे भी बड़ी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन 2026 पर चंद्रग्रहण का साया? जानें राखी बांधने के शुभ समय और ग्रहण के असर की पूरी जानकारी
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत