कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आज अचानक तबीयत खराब हो गई. बुखार आने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया है. हालत अभी स्थिर बताई गई है. अस्पताल की ओर से कहा गया है कि सोनिया गांधी अभी निगरानी में है और उनके मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं.
सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है. कोई गंभीर बात नहीं है. सर गंगाराम अस्पताल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने सोनिया गांधी की हेल्थ रिपोर्ट को नार्मल बताया है. आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के महाधिवेशन में शामिल होने सोनिया गांधी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आई थीं.
बता दें कि सोनिया गांधी को फेफड़ों से संबंधित समस्या है. सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें 4 जनवरी को भी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस वक्त वह अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा था.

More Stories
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाएगी करौंदे की चटपटी चटनी! स्वाद भी लाजवाब, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे
मम्मी बनीं करिश्मा तन्ना! गुरु पूर्णिमा पर घर आया नन्हा राजकुमार, वरुण बंगेरा संग शेयर की खुशखबरी