पटना। एक मजदूरी के मामले में उठे विवाद के बाद तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों को भयानक तरह की सजा दी जा रही है। यहां हिन्दी बोलने वाले बिहारी मजदूरों को ढूंढ-ढूंढकर धारदार हथियारों से काटा जा रहा है! रिपोर्ट बताती है कि 12 मजदूरों को एक कमरे में बंद कर के फांसी पर लटका दिया गया। जबकि अब तक कुल 15 मजदूरों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालत यह है कि मजदूर वहां से जो भी साधन मिल रहा है उसमें बैठकर भाग रहे हैंं!
क्या कहा सीएम नीतीश ने?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमलों पर गुरुवार को चिंता व्यक्त की। नीतीश ने ट्वीट किया, ‘मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है। मैंने बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।’
तमिलनाडु में हाल के दिनों में बिहार और अन्य हिंदी भाषी क्षेत्रों के मजदूरों पर हमले के कई मामले सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए हैं। हमले के शिकार कई मजदूरों ने अपनी पीड़ा से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।
(इस खबर की पुष्टि THE BBC LIVE नही करता है।)

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र