मस्तूरी- जयरामनगर//दि बीबीसी लाइव/हर्ष केडिया :
ग्राम बेलटूकरी निवासी धनु केवट के पुत्र दुष्यंत केवट का निधन कुछ दिनों पूर्व सड़क हादसे में हो गया था। दुष्यंत को क्रिकेट से बहुत ही ज्यादा लगाव था वह अपने दोस्तों के साथ जब समय मिलता तो वे क्रिकेट खेलने जाया करता था।
कई प्रतियोगिताओं में शामिल हुआ करता था एवं समस्त ग्रामवासी भी उसके व्यवहार से प्रभावित थे।
स्वर्गीय दुष्यंत की स्मृती में समस्त ग्रामवासी एवं उसके क्रिकेट मित्रों ने मिलकर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया है।
आपको बता दें की ग्राम बेलटूकरी में यह प्रतियोगिता हो रही है।
जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापती राहुल सोनवानी , जनपद उपाध्यक्ष मस्तूरी नितेश सिंह ठाकुर एवं सरपंच बेल्टिकरी नरेंद्र सिंह है।
आज 22 फरवरी से मैच का प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹15000 रखा गया है। जो कि सरपंच नरेंद्र सिंह की तरफ से है एवं द्वितीय पुरस्कार समिति के द्वारा रखा गया है जो कि ₹7000 है एवं प्रवेश शुल्क ₹700 प्रति टीम रखा गया है।
सभी क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए बहुत ही अच्छा अवसर है अपनी प्रतिभा दिखाने का आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

More Stories
6 महीने में 72% रिटर्न देने वाला फार्मा स्टॉक! शानदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा लॉरस लैब्स, आगे भी बड़ी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन 2026 पर चंद्रग्रहण का साया? जानें राखी बांधने के शुभ समय और ग्रहण के असर की पूरी जानकारी
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत