गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला प्रशासन के सहयोग से आईसीआईसीआई फाउंडेशन और विजन स्प्रिंग मुंबई द्वारा मरवाही ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 412 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराया और आवश्यकतानुसार कम दाम में चश्मा प्राप्त किया। जनपद सीईओ मरवाही डॉ राहुल गौतम के मार्गदर्शन में फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत धोबहर में 17 फरवरी को आयोजित शिविर में 104 लोगों ने, सिलपहरी में 18 फरवरी को आयोजित शिविर में 92 लोगों ने, रूमगा में 20 फरवरी को आयोजित शिविर में 108 लोगों ने और मगुरदा में 21 फरवरी को आयोजित शिविर में 108 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराया। इन शिविरो में संबंधित ग्राम पंचायतो के सरपंच और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के फील्ड रिसोर्स पर्सन मौजुद रहकर लोगो को जानकारी देने और शिविर को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया।

More Stories
6 महीने में 72% रिटर्न देने वाला फार्मा स्टॉक! शानदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा लॉरस लैब्स, आगे भी बड़ी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन 2026 पर चंद्रग्रहण का साया? जानें राखी बांधने के शुभ समय और ग्रहण के असर की पूरी जानकारी
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत