हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 276 ड्राइवर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 07 मार्च 2023 तक hrtchp.com पर या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारो को सलाह दी जाती है, आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।
जानें- पद के बारे में
ड्राइवर के 276 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
शैक्षणिक योग्यता
– आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार ने किस भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास की हो।
– उम्मीदवारों के पास HTV के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल चलाने का 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
उम्र सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी 2023 को 18-45 वर्ष होनी चाहिए। SC-ST उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है। इन
एचआरटीसी ड्राइवर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
शॉर्टलिस्टिंग
फिजिकल टेस्ट
प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट
फाइनल ड्राइविंग टेस्ट
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
बिना मेडिकल के नहीं होगा सिलेक्शन
यदि उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में सिलेक्ट हो जाते हैं, तो उनकी नियुक्ति मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी फिटनेस सर्टिफकेट के अनुसार की जाएगी।
आखिरी तारीख
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 07 मार्च 2023 (अनुसूचित क्षेत्रों के लिए 14 मार्च 2023)
आवेदन फीस
यूआर / जनरल / ओबीसी उम्मीदवार आवेदन फीस- 300 रुपये
ST/ST और महिला उम्मीदवार के लिए आवेदन फीस- मुफ्त
बता दें, भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाना चाहिए।
सैलरी
एचआरटीसी ड्राइवर भर्ती 2023 नोटिफिकेशन के तहत ड्राइवर पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रति महीने 15360 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन फॉर्म हिमाचल सड़ परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट -hrtchp.com से डाउनलोड करना होगा। 300 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनाकर उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म केवल मंडलीय कार्यलायों (शिमला, मंडी, हमीरपूर, धर्मशाला) या क्षेत्रीय कार्यलायों में ही जाम किए जाएंगे।

More Stories
IND vs PAK Legends Match: शिखर धवन-दिनेश कार्तिक की होगी वापसी, जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान मुकाबला LIVE
Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता या महंगा? 1 अगस्त को जानें 24 कैरेट गोल्ड और चांदी का ताजा भाव
रामायण ट्रेलर में छा गईं ये एक्ट्रेस! साई पल्लवी से ज्यादा हो रही चर्चा, जानिए कौन निभा रही सीता की बहन का किरदार