July 27, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 94 मरीज स्वस्थ हुए

नयी दिल्ली. देशभर में कोरेाना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या में अनवरत बढ़ोतरी जारी है और पिछले 24 घंटों में 94 और मरीज स्वस्थ होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 4,41,51,797 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 7,052 कोविड टीकाकरण किया गया है और अब तक कुल 220 करोड़ 63 लाख 11 हजार 547 टीकाकरण किया जा चुका है।
देश में इस अवधि में कोरोना संक्रमण के पांच मामले सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 1,823 हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर शून्य प्रतिशत रह गयी है।
विस्तृत आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के दर्ज मामलों की संख्या चार करोड़ 46 लाख 80 हजार 730 और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 51 हजार 797 है जबकि मृतकों की संख्या 5,30,756 है।