भोपाल. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुलवामा हमले पर आज किए ट्वीट के बाद एक बार फिर राजनीति शुरु हो गई है।
श्री सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘आज के दिन हम खुफिया चूक का परिणाम रहे पुलवामा हमले में मारे गए 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मुुझे उम्मीद है कि सभी शहीदों के परिवारों का उचित पुनर्वास हो गया होगा।’
इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि दिग्विजय सिंह का ट्वीट आईएसआई का ट्वीट लग लग रहा है। कांग्रेस की आदत हो गई है शहीदों की शहादत पर तंज कसने और उनके मनोबल तोड़ने वाले बयान देने की।

More Stories
6 महीने में 72% रिटर्न देने वाला फार्मा स्टॉक! शानदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा लॉरस लैब्स, आगे भी बड़ी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन 2026 पर चंद्रग्रहण का साया? जानें राखी बांधने के शुभ समय और ग्रहण के असर की पूरी जानकारी
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत