April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

रेत से भरा तेज रफ़्तार हाईवा पलटा , हुई दुर्घटना हेल्पर बुरी तरह घायल

रविवार स्कूल छुट्टी होने के चलते बच्चों बड़ों की भीड़ नहीं थी, हो सकती थी बड़ी घटना

प्रतिबंध के बावज़ूद अवैध रेत का परिवहन लगातार जारी है

ओवर लोड गाड़ियां, बगैर नंबर प्लेट गाड़ियां, खनन विभाग को मुह चिढ़ा रही है..

सरायपाली :

आज रविवार शाम करीब 05 : 30 बजे एक तेज रफ्तार रेत से भरा हाईवा एक विद्युत खंबे से बचता हुआ पलट गया. मामला विकासखंड से 10km दूर ग्राम अन्तरला का है.

आज स्कूल की छुट्टी होने के चलते सड़क पर भीड़ कम थी जिस वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा!

बिजली पोल से बचते हुए हाईवा पलटने से हेल्पर बुरी तरह घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फोन करने के बावज़ूद 108 एम्बुलेंस नहीं पहुची फिर पुलिस द्वारा 112 को फोन लगाने पर घायल हेल्पर को अस्पताल पहुंचाया गया.

प्रत्यक्ष दर्शयौ की माने तो हाईवा की रफ़्तार तेज थी और ड्राइवर नशे में था!

हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुची, ड्राइवर से रेत कहाँ से लाया जा रहा है? रायल्टी पर्ची के बारे में पूछने पर ड्राइवर कुछ बता नहीं पाया!

आपको बता दें कि इसी मोड़ पर कुछ माह पूर्व भी हाईवा और ट्रैक्टर पलट चुका है.

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार
मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई टीम के पहुचने पर ड्राइवर कोई वैद कागजात नहीं दिखाया गया फिर आवाजाही सुचारू हुई .

अवैध रूप से शहर गाँव मे रेत का परिवहन वा भंडारण —

शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना सैकड़ों ट्रिप रेत हाईवा और ट्रैक्टर के माध्यम से डम्प कर महंगे दामों में बेचा जा रहा है!

आपको बता दें कि क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन, रेत परिवहन पर लगाम नहीं लगा है और ना ही कोई बड़ी कार्यवाही की जा रही है! ओवर लोड गाड़ियां, बगैर नंबर प्लेट गाड़ियां विभागों को मुह चिढ़ा रही है, शहर गाँव मे धधले से चल रही है रेत सप्लाई !

आपको बता दें कि रोजाना बगैर रॉयल्टी के दर्ज़नों गाड़ियां रेत कि शहर के साथ साथ गाँव मे ढुलाई का काम करती है जिससे शासन को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रहा है! फूलझर क्षेत्र में अभी तक माइनिंग विभाग द्वारा कोई बड़ी कार्यवाही को अंजाम नहीं दिया गया है जिस वजह से अवैध रेत गाड़ियां चल रही हैं और तस्करों के हौसले बुलंद है!