अकाउंट खोलने से पहले जाने नए नियम चार्जेज
आईसीआईसीआई बैंक ने अगस्त से नए सेविंग अकाउंट्स के लिए मिनिमम बैलेंस लिमिट को बढ़ा दिया है।
आपको अगर अकाउंट ICICI bank में खोलने की सोच रहे हैं तो बैलेंस और ट्रांजैक्शन चार्ज के इन नए नियमों को ध्यान में रखकर ही प्लान बनाएं, वरना अनावश्यक चार्ज आपकी जेब पर बोझ डाल सकती है.
बैंक ने बढ़ा दी है सेविंग अकाउंट की मिनिमम बैलेंस लिमिट —
बैंक ने अगस्त माह से नए अकाउंट के लिए मिनिमम एवरेज मंथली बैलेंस (MAMB) के नियम बदल दिए हैं। अब पहले से ज्यादा रकम अकाउंट में रखना जरूरी होगा, नहीं तो जुर्माना लगेगा। यह नियम 1 अगस्त 2025 से लागू हो चुका है।
ICICI बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, अब मेट्रो और अर्बन एरिया में मिनिमम एवरेज मंथली बैलेंस ₹10,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया गया है।
सेमी-अर्बन : ₹25,000 (पहले ₹5,000 था)
रूरल : ₹10,000 (पहले ₹5,000 था)
MAB क्या होता है…??
न्यूनतम रकम है यह जो आपको पूरे महीने अपने अकाउंट में बनाए रखनी होती है। अगर बैलेंस कम हुआ, तो बैंक चार्ज लगा सकता है। अगर आप तय MAB नहीं रखते, तो 6% पेनल्टी या ₹500 (जो भी कम हो) देना होगा। पहले ये चार्ज ₹450 था।
आपको अपना ही पैसा निकालने
कैश ट्रांजैक्शन करने पर अब नए चार्ज लगेंगे–
कैश ट्रांजैक्शन के नए चार्ज के तहत ICICI बैंक ने नियम कड़े कर दिए हैं। अब ग्राहक हर महीने केवल तीन बार फ्री कैश डिपॉजिट कर सकते हैं। इसके बाद की हर डिपॉजिट ट्रांजैक्शन पर ₹150 का चार्ज लगेगा। अगर एक महीने में कुल डिपॉजिट ₹1 लाख से ज्यादा हो जाता है, तो ₹3.5 प्रति ₹1,000 या ₹150 (जो भी ज्यादा हो) का शुल्क देना होगा। वहीं, थर्ड-पार्टी के जरिए कैश डिपॉजिट की लिमिट ₹25,000 प्रति ट्रांजैक्शन तय की गई है!

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला