आठ पंचायतों में पंच, सरपंच, 19 पंचायतों में सभी पंच हुए हैं निर्विरोध निर्वाचित
सरायपाली :
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 6 फरवरी को नाम वापसी के पश्चात पंच, सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशीयो को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। ब्लॉक के 107 पंचायत में से 13 पंचायत में सरपंच के पद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, अब केवल 94 पंचायत में ही सरपंच चुनाव होगा,जबकि 19 पंचायत में सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं वहीं आठ पंचायत ऐसे हैं जहां पंच व सरपंच दोनों के पद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं,जबकि क्षेत्र क्रमांक 6 से जनपद सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं,इस तरह नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है. पंच के 1391 पद में से 1058 पंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं केवल 333 पंच पद के लिए चुनाव होगा । जबकि 25 जनपद सदस्य में से एक निर्विरोध निर्वाचित होने पर 24 जनपद सदस्य क्षेत्र के लिए चुनाव होगा।
मिली जानकारी अनुसार 107 पंचायतों में 1391 वार्ड है जहां पंच का चुनाव होना था, जिसमें से 1058 वार्ड में पंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं,अब 333 पंच पद के लिए चुनाव होगा जिसके लिए 730 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसी तरह 107 पंचायत में से 13 पंचायत में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं,अब 94 पंचायत में सरपंच का चुनाव संपन्न होगा,94 पद के लिए 337 सरपंच पद के प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं 25 जनपद सदस्य क्षेत्र में से क्षेत्र क्रमांक 6 से उषा लाल कुमार पटेल हुड़ारखार निवासी निर्विरोध जनपद सदस्य चुने गए हैं, अब केवल 24 जनपद सदस्य के लिए चुनाव होगा जिसमें 24 पद के लिए 92 प्रत्याशी मैदान में है।
8 पंचायतों में पंच व सरपंच निर्विरोध निर्वाचित..
ब्लॉक के 08 पंचायतों में सरपंच व पंच निर्विरोध चुने गए हैं जिसमें ग्राम गिरिसा से पद्मिनी प्रेमलाल पटेल साथ में पुरे पंचायत के 12 वार्ड के पंच जिसमें गिरिसा के 07 और डूमरपाली के पांच वार्ड के पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.
इसी तरह ग्राम पंचायत सिरबोड़ा में चंद्रमा थबीर प्रसाद नैरोजी निर्विरोध सरपंच चुने गए जहाँ 13 वार्ड में से 8 सिरबोड़ा, चार पोड़ागण,एक छिर्राखार से पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए, ग्राम पंचायत बेलमुंडी से महेश पटेल निर्विरोध सरपंच व पंचायत के सभी 12 वार्ड के पंच, ग्राम पंचायत मोहन मुंडा से नेपाल चंद सिदार निर्विरोध सरपंच व पंचायत के सात वार्ड मोहनमुंडा,04 काकेनचुंवा,04 पंडरीपानी के पंच निर्विरोध, ग्राम पंचायत खरखरी से गीता विकास पटेल निर्विरोध सरपंच, पंचायत के 11 वार्ड के सभी पंच, ग्राम पंचायत कंवरपाली से गोलू पटेल निर्विरोध सरपंच व 10 वार्ड के सभी पंच निर्विरोध, ग्राम पंचायत घाटकछार से अनसूईया लक्ष्मण बरिहा निर्विरोध सरपंच व 10 वार्ड से 10 महिला पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं,यह शायद ब्लॉक में पहला पंचायत होगा जहां पर सभी पंच व सरपंच महिला है। ग्राम पंचायत कोदोगुड़ा में राजू भोई निर्विरोध सरपंच व पंचायत के 14 वार्ड के सभी पंच, ग्राम पंचायत चिवराकुटा से मेघा गुप्ता निर्विरोध सरपंच व पंचायत के 13 वार्ड के सभी पंच निर्विरोध चुने गए हैं. इसी तरह पांच पंचायत ऐसे हैं जहां के सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं और आधे से अधिक पंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उन पंचायतों में जोगनी पाली से तपस्विनी साहू निर्विरोध सरपंच चुने गए,जबकि वहां के 17 में से 15 वार्ड के पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए, ग्राम पंचायत बोंदा में हेमसागर पटेल निर्विरोध सरपंच 20 में से 13 वार्ड से पंच निर्विरोध निर्वाचित, ग्राम पंचायत मुंधा से गनपत बरिहा निर्विरोध सरपंच व 12 में से 10 वार्ड के पंच निर्विरोध निर्वाचित, ग्राम पंचायत भीखापाली से जमुना पटेल निर्विरोध सरपंच व 12 में से 10 वार्ड के पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
24 जनपद सदस्य क्षेत्र में होगा चुनाव 92 प्रत्याशी है मैदान में
जनपद अंतर्गत 25 जनपद सदस्य क्षेत्र है जिसमें से क्षेत्र क्रमांक 6 से निर्विरोध जनपद सदस्य घोषित होने के बाद अब 24 जनपद सदस्य क्षेत्र में चुनाव होगा जिसमें क्षेत्र क्रमांक 1 मैं 06 प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा,क्षेत्र क्रमांक 2 में त्रिकोणीय मुकाबला, क्षेत्र क्रमांक 3 में दो प्रत्याशियों के बीच सीधा टक्कर,क्षेत्र क्रमांक 4,5,7 में त्रिकोणीय मुकाबला, क्षेत्र क्रमांक 8 से 07 प्रत्याशी, क्षेत्र क्रमांक 9 से 10 प्रत्याशी, क्षेत्र क्रमांक 10 में त्रिकोणीय मुकाबला,क्षेत्र क्रमांक 11 में दो प्रत्याशियों के मध्य सीधा टक्कर, क्षेत्र क्रमांक 12 में त्रिकोणीय मुकाबला, क्षेत्र क्रमांक 13 में पांच प्रत्याशी, क्षेत्र क्रमांक 14 में त्रिकोणीय मुकाबला, क्षेत्र क्रमांक 15 में सीधा मुकाबला, क्षेत्र क्रमांक 16,17 में त्रिकोणीय मुकाबला, क्षेत्र क्रमांक 18 में पांच प्रत्याशी, क्षेत्र क्रमांक 19,20 में त्रिकोणीय मुकाबला, क्षेत्र क्रमांक 21,22,23,24 मैं चार-चार प्रत्याशी, क्षेत्र क्रमांक 25 में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
इन पंचायतों के वार्डों में सभी पंच चुने गए हैं निर्विरोध..
19 पंचायतों में सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जिसमें मोहनमुंडा, बिरकोल, बानी गिरोला, मोहदा, गिरसा, कंवरपाली, रक्सा, चिवराकुटा, घाटकछार, पुटका,-केजुंवा, कोदोगुड़ा, भूथिया,संल्डीह, बेलमुंडी,अंतरझोला ,गेर्रा,सिरबोड़ा और बरिहापाली शामिल है।

More Stories
VIP रोड पर कार चालक से मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
POCO C85x 5G लॉन्च के लिए तैयार: 6300mAh बैटरी, 50 घंटे कॉलिंग टाइम और 32MP कैमरा”
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: हौसले की उड़ान, निधि गुप्ता की सफलता की प्रेरक कहानी