सरायपाली // नारायण सान :
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की सहमती एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री के सूरज की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटर में सरायपाली विधानसभा अध्यक्ष के पद पर श्री प्रभात कुमार पटेल को नियुक्त किया गया है ।
पार्टी ने आशा एवं विश्वास जताया है कि श्री पटेल कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों पर चलते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की भावनाओं के अनुरूप संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
आपको बता दें कि मजदूरों के हितों के लिए सदैव इंटक संघर्ष रहते हुए एवं संज्ञानात्मक गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस व छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटर के मुख्यालय को जानकारी देते रहेंगे ।
कांग्रेस पार्टी ने आशा व्यक्त करते हुए अपने विचारधारा पर चलते हुए संगठन को मजबूती प्रदान कर श्रमिक हित में कार्य करते हुए कृति कार्यों से संगठन को अवगत कराते रहेंगे यही सिद्धांतों के तहत श्री प्रभात कुमार पटेल को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर विधायक श्रीमती चातुरी नंद एवं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए श्री प्रभात कुमार पटेल को बधाइ दी है।

More Stories
महासमुंद में राजस्व पखवाड़ा अभियान: 3849 आवेदन में से 3131 का मौके पर निराकरण, शेष पर प्राथमिकता से काम जारी”
ई-ऑफिस और बायोमेट्रिक उपस्थिति में उत्कृष्टता: रायपुर में मंत्रालयीन कर्मचारियों को सम्मानित
कांकेर कलेक्टर परिसर में 60 दिनों तक धारा-163 लागू, धरना, प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध