मां घंटेश्वर मंदिर में पूजा कर निकली रैली
अनेक सामाज, संगठनों व अधिकारी कर्मचारियों ने अपने विधायक का किया स्वागत
सरायपाली// दा बीबीसी लाइव/ नारायण सान :
विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद आज नगर भ्रमण कर रैली निकाल कर जनता का आभार व्यक्त किया।
मां घण्टेश्वरी मंदिर में सुबह 11बजे पूजा अर्चना करने के बाद श्रीमती नंद ने आभार रैली की शुरुवात कि।
इस दौरान बड़ी संख्या में आम जन के साथ साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती नंद का स्वागत करने के लिए आम जन के साथ अधिकारीगण व कई समाज व संगठनों द्वारा फल, फूल, मालाओं और मिठाइयों से विधायक का स्वागत सत्कार किया गया।
आपको बता दें की सन 1952के बाद से आज दूसरी महिला इस क्षेत्र से विधायक बनी है। श्रीमती चातुरी नंद ने 41888 वोट से बीजेपी की श्रीमती सरला कोसरिया को हरा कर विधानसभा सदस्य बनी हैं।
अपनी इस बड़ी जीत के लिए श्रीमती नंद ने जनता का अपने प्रति विश्वास प्रेम के लिए आभार प्रकट करने के लिए यह रैली का आयोजन किया।
संगीत की धुन गाजे बाजे, कीर्तन पार्टी के साथ महलपारा से होते हुए बस स्टैंड , अग्रसेन चौक होते हुए, जय स्तंभ चौक से झिलमिला चौक पहुंची। उसके बाद नई मंडी प्रांगण में रैली का समापन किया गया।
जनपद पंचायत के सामने सचिव संघ द्वारा स्वागत किया गया। जय स्तंभ चौक में चौहान सेना के द्वारा स्वागत समारोह एवं सभा का आयोजन किया गया। मुस्लिम जमात के द्वारा स्थानीय मदरसा निजामिया के सामने स्वागत किया गया।
आभार रैली में नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, सभापति हरदीप सिंह रैना, जयंत चौधरी, विश्वनाथ नायक, रामदयाल पटेल, नरेन्द्र साहू, गोपाल अग्रवाल, रामनारायण आदित्य, नसीब खान(छोटे भाई), रूबी सिंह ठाकुर, मिथलेस अग्रवाल, सीता पटेल, इसराईल खान, शेख वाहिद नियारिया, अब्दुल नईम लखानी, सादराम पटेल, दीपक साहू, भरत मेश्राम, सुरेश भोई, आशीष, गुल्लु खान, जगदीश चौहान, परशु चौहान, प्रदीप गुप्ता, महेन्द्र बाघ, सुबोध गार्डिया, युधिष्ठिर साहू, सुभाष पटेल, रूक्मणी पटेल, उदयलाल चौहान, केवरा चौहान, शशीकांत चौहान, कौलाश ताण्डी, दीपांजलि बारिक, संतलाल बारिक, घसिया सिदार, मोहनलाल भोई एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
महासमुंद में राजस्व पखवाड़ा अभियान: 3849 आवेदन में से 3131 का मौके पर निराकरण, शेष पर प्राथमिकता से काम जारी”
ई-ऑफिस और बायोमेट्रिक उपस्थिति में उत्कृष्टता: रायपुर में मंत्रालयीन कर्मचारियों को सम्मानित
कांकेर कलेक्टर परिसर में 60 दिनों तक धारा-163 लागू, धरना, प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध