अपना समर्थन कांग्रेस के उम्मीदवार को दे दिया!
पार्टी से सहयोग नहीं मिलने के कारण प्रत्याशी नाराज चल रहे थे!
रायपुर – सक्ती :
छत्तीसगढ़ में कल 17नवंबर को दूसरे वा अंतिम चरण का मतदान होने को है! लेकिन ठीक मतदान से एक दिन पहले सक्ती विधानसभा में जेसीसीजे पार्टी को बड़ा झटका लगा है! जेसीसीजे प्रत्याशी राज कुमार पटेल ने जोगी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।

जेसीसीजे ने सक्ती विधानसभा से राज कुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया था, बताया जा रहा कि वे पार्टी से सहयोग नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे!
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार श्री पटेल ने चुनाव लड़ने के लिए जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से सहयोग मांगा था पर उनको सहयोग नहीं मिला जिसके चलते उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अपना समर्थन कांग्रेस के उम्मीदवार को दे दिया है!

More Stories
76% दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी हौसला! बैटरी ट्राइसाइकिल ने बदल दी नर्मेश की जिंदगी, बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
79 साल का इंतजार खत्म! भिरागांव को मिली 703 लाख की पक्की सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
कांकेर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर ने किया भव्य स्वागत