सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस के एक, दो और सदस्यों/कार्यकर्ताओं का निष्कासन होना बताया जा रहा है!
सरायपाली :
आचार संहिता लगने के बाद चुनावी माहौल गर्मा गया है! पार्टी के अंदर खींचतान के चलते अब निष्कासन का दौर चल पड़ा है!
आपको बता दें कि सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से 46 लोगों ने उम्मीदवारी के लिए अपना नाम आगे बढ़ाया था! कांग्रेस पार्टी ने श्रीमती चातुरी नंद पर भरोसा जताते हुए उन्हें सरायपाली विधानसभा का उम्मीदवार चुनाव जिसके चलते मतभेद बढ़ गया है!
मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य व जिला अध्यक्ष प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी महासमुंद के विश्वजीत बेहरा को पार्टी ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है!
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूध्द पार्टी विरोधी गतिविधियों
में संलिप्त होने के कारण महासमुंद जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वजीत बेहरा को 10 नवम्बर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की प्राथमिक सदस्यता से 06 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है!
एक और जहां कांग्रेस कार्यकर्ता /पार्टी अपनी अग्रिम जीत के लिए अपने मुखिया भूपेश बघेल को बधाई दे रही है, उसी के परे जमीनी स्तर पर कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा भीतर घाट कर पार्टी को कमजोर किया जा रहा है, जिसके चलते निष्कासन की बड़ी कार्रवाई की गई है!
वर्तमान विधायक किस्मत लाल नंद के बाद जिला अध्यक्ष विश्वजीत बेहरा का निष्कासन होने से पार्टी के भीतर कलाह से इनकार नहीं किया जा सकता, सूत्र बताते हैं कि एक दो लोगों का नाम और है जिन्हें पार्टी बाहर का रास्ता दिखा सकती है!

More Stories
सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन और प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान: इंदौर पार्षदों को हाई कोर्ट से नोटिस, क्या यह विवाद बनेगा कानूनी मिसाल?