June 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरायपाली में चुनावी सभा

भाजपा की गारंटी की कोई गारंटी नहीं – भूपेश बघेल

किसान की कर्ज माफी के साथ-साथ अनेक अपनी उपलब्धि और घोषणा बताया

सरायपाली :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरायपाली कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चातुरी नंद के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां सरायपाली के राजमहल मैदान में मुख्यमंत्री बघेल के साथ मोहन मरकाम, पीयूष कोसरे भी पहुंचे!

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 15 साल में भाजपा सरकार ने लोगों को ठगा है, धान का समर्थन मूल्य नहीं दिया, धान का बोनस नहीं दिया, युवाओं को रोजगार देने , आदिवासी क्षेत्रों में जर्सी गाय बांटने का झूठा वादा किया, जिसके कारण जनता ने उन्हें मौका नहीं दिया और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से सरकार बनते ही सरकार ने जो वादा किया! सबसे पहला बड़ा वादा कर्ज माफी का उन्होंने कुछ घंटे में ही पूरा किया और लगातार अपने वादे को कांग्रेस सरकार पूरा करते आ रही है!

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर रही इसलिए अब मोदी की गारंटी के नाम से फिर एक नया वादा लोगों के सामने भाजपा कर रही है!

उन्होंने कहा कि “कोई भी ऐसा नहीं है सगा- जिसे भाजपा ने नहीं है ठगा” लेकिन कांग्रेस सरकार ने जो भी वादा किया उन तमाम वादों को हमने पूरा किया है और हमने कई ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया, जिसमें धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपए, प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी, हर गैस सिलेंडर रिफिलिंग में ₹500 की सब्सिडी, प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों को आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की तर्ज पर उन्नयन किया जाएगा!

महिला बाल विकास से संचालित सभी समूह का ऋण माफ होगा और इस बार भी किसानों का कर्ज माफ होगा, साथ ही उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में यदि कांग्रेस की सरकार आप लोगों के आशीर्वाद से बनती है तो धान का समर्थन मूल्य आने वाले 5 साल में ₹3600 तक पहुंचेगी!

मोहन मरकाम ने भी सभा को संबोधित किया! मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार पहले चरण के चुनाव के सभी सीटों पर कांग्रेस विजई होगी और हमारा जो लक्ष्य है इस बार 75 के पार वह पूरा होगा!

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ई डी ED और आईटी IT के माध्यम से चुनाव लड़ना चाहती है और इसलिए वह लगातार छत्तीसगढ़ में कार्यवाही कर रही है और 5-5 दिन कार्रवाई के बावजूद कुछ हाथ नहीं आ रहा है उनके! व्यापार को लेकर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कहीं मंदी नहीं है , अभी लोगों के जेब में पैसा नहीं आया है बाकी राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में व्यापार की स्थिति अच्छी है!

सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद ने भी छत्तीसगढ़ी और उड़िया भाषा में अपना उद्बोधन देकर मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं का दिल जीत लिया और मंच से उन्होंने अपील की, की इस बार कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाते हुए सरायपाली विधानसभा में सेवा करने का अवसर दें , मंच पर बसना प्रत्याशी और राजमहल परिवार के वरिष्ठ राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के सभी युवराज मौजूद रहे।