श्रीमती चातुरी नंद को मिल रहा अपार जन समर्थन
सरायपाली :
सरायपाली विधानसभा के तोषगांव अंचल के 250 युवाओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया! उनका कहना है की भूपेश बघेल की सरकार हर एक वर्ग के लिए कार्य कर रही है, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली!
आज सरायपाली विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान तोषागांव पहुंचे थे, जहां युवाओं ने बाइक रैली निकालकर प्रत्याशी का स्वागत किया और उनके समक्ष कांग्रेस पार्टी प्रवेश किया!

सरायपाली की बेटी व कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद को जनसंपर्क कार्यक्रम में ग्रामीणों का लगातार समर्थन मिल रहा है! कांग्रेस प्रत्याशी आज अंचल के कसलबा, अंतरला, लमकेनी, जटाकंहार, बेलडीहपठार आदि गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत् पहुंची जहां गांवों में आम लोगों को भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को बता रही है, सरकार द्वारा की गई घोषणा को लेकर ग्रामीण अंचल के लोगों का कांग्रेस सरकार के प्रति झुकाव देखा जा रहा है!
आपको बता दें कि श्रीमती चातुरी नंद पूर्व में शिक्षिका थी, जो अंचल के कई गावों के स्कूलों में अपनी सेवा से चुकी है! जिससे ग्रामीण अंचल में काफी अच्छा पहचान है, इनके स्वच्छ छबि के चलते अंचल में इनकी एक अलग पहचान बनी हुई है।

More Stories
76% दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी हौसला! बैटरी ट्राइसाइकिल ने बदल दी नर्मेश की जिंदगी, बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
79 साल का इंतजार खत्म! भिरागांव को मिली 703 लाख की पक्की सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
कांकेर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर ने किया भव्य स्वागत