डोर टू डोर जनसंपर्क..
सरायपाली// नारायण शान :
विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी चतुरी नंद के पक्ष में सरायपाली नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल , व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ नायक एवं उनके समर्थकों द्वारा सरायपाली शहर के विभिन्न वार्डों में पूरे गर्म जोशी के साथ चुनाव प्रसार एवं जनसंपर्क किया गया!
वार्डों के लोगों को भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया, साथ ही सरकार द्वारा किए गए घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी गई!
नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 7 व 8 में डोर टू डोर जाकर लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में वोट देने की अपील की!
इस दौरान शहर वासियों का समर्थन मिल रहा है!
आज के इस जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ नायक , शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण आदित्य, रामदयाल पटेल , मुकेश तांडी, शोहेब मेमन, राजा पेंटर, गोपाल अग्रवाल, राजेंद्र, शंभू, फिरोज खान सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन और प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान: इंदौर पार्षदों को हाई कोर्ट से नोटिस, क्या यह विवाद बनेगा कानूनी मिसाल?