सरायपाली // नारायण सान :
कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र जारी होने के बाद अंचल के किसान, गरीब व आम जनता मे खुशी की लहर है जिसके चलते विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती चातुरी नंद को अपार जन समर्थन व आर्शीवाद मिल रहा है!
आज अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत् अतरझोला, कोडोगुड़ा, बस्तीपाली, जलगढ़, पोडागढ़, खैरझिटकी, बेलमुंडी, केना, कुटेला पहुंचे जहा ग्रामीण श्रीमती चातुरी नंद को अपने बीच पाकर खुशी से झूमने लगे, वहीं ग्रामीणों ने मृदंग और जयकारे के साथ जोरदार स्वागत किया!
जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद ने भूपेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं कार्यों को आम जनता को बताया साथ ही सरकार द्वारा किए गए घोषणा पत्र की जानकारी दी!
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चातुरी नंद ने कहा कि सरकार इस बार किसानों का पूरा कर्जा माफ करेगी, साथ ही किसानी के धान को 3200 रुपए में प्रति क्विंटल खरीदेगी! भूमिहीन किसानों को 7 हजार के जगह 10 हजार रुपए सालाना देगी!
इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि भूपेश सरकार द्वारा की गई घोषणा किसानों , गरीब परिवारों एवम युवाओं और महिलाओं के लिए कारगर साबित होगी!
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दोबारा सरकार बनाकर कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद को अपना आश्रीवाद अवश्य प्रदान कर विधानसभा में पहुंचाकर क्षेत्र के विकास में सहभागी प्रदान करने का मौका दे!

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा